पूर्णिया, फरवरी 4 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए तीसरे विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 2 फरवरी से 6 फरवरी तक चलाया जाएगा जिसके तहत टीम घर-घर जाकर किसानों का पंजीकरण कर रही है। किसान सलाहकार विवेकानंद दास ने बताया कि इस अभियान में किसानों का ई-केवाईसी भी किया जा रहा है। इसके बाद फार्मर आईडी तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टीम में दो से तीन सदस्यों को शामिल किया गया है। कृषि विभाग की टीम और राजस्व विभाग के कर्मचारी संयुक्त रूप से यह कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी और फार्मर आईडी बनवाना आवश्यक है। इसके अलावा जिन किसानों के नाम से स्वयं की जमाबंदी है, उनके लिए भी फार्मर आईडी बनवाना जरूरी है। फार्मर...