हाथरस, नवम्बर 24 -- हाथरस। जिले के किसानों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए कृषि विभाग द्वारा कैम्प लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जा रही हैं। तीन नवंबर से शुरू हुए व्यापक अभियान के तहत मंगलवार तक 21 हजार से ज्यादा किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कर आईडी जेनरेट की जा चुकी हैं। विभाग के कर्मचारी ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कर रहे हैं। फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसानों को कृषि और उससे सम्बन्धित विभागों में किसी योजना का लाभ आने वाले दिनों में नहीं मिलेगा। साथ ही उनकी पीएम किसान सम्मान निधि भी रोक दी जायेगी। फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए चल रहे अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक में पांच ग्राम पंचायत भवनों पर कर्मचारियों द्वारा कैम्प लगाया जा रहा है। यह अभियान अभी ...