दरभंगा, फरवरी 1 -- बेनीपुर। फार्मर आईडी बनाने से छूटे कृषकों को पुन: निबंध करवाने के लिए डीएम कौशल कुमार ने रविवार को अनुमंडल कार्यालय बेनीपुर में कृषि विभाग व अंचल कर्मियों के साथ बैठक कर कई आवश्यक निर्देश दिये। डीएम ने बेनीपुर एवं अलीनगर प्रखंड की समीक्षा की। इसमें फार्मर आईडी का कार्य असंतोषजनक पाया। उन्होंने दो फरवरी से चालू होने वाले अभियान में अधिक से अधिक किसानों को फार्मर आईडी बनाने को कहा। बैठक में एसडीएम मनीष कुमार झा, भूमि सुधार उप समाहर्ता अविनाश कुमार सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.