अररिया, फरवरी 10 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय जुम्मन चौक पर डायमंड क्लब के बैनर तले सात दिवसीय कैरमबोर्ड टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल सोलह खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन युवा नेता बेलाल अली एवं मटियारी पंचायत के सरपंच शमसेर आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में फिरोज ने तजिम को पराजित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में रॉकी ने शौकत को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मुख्य अतिथि बेलाल अली ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से जुड़े रहने से आत्मविश्वास बढ़ता है और मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। आयोजन समिति में नौशाद आलम, ज़फर आलम, परवेज आलम, हुसैन सिद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.