अररिया, फरवरी 3 -- अररिया। एक संवाददाता 35वें भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग चैंपियनशिप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इमरान 11 को 16 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच मैच संख्या 38 से पहले अतिथियों और संघ पदाधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया, इसके बाद राष्ट्रगान के साथ मुकाबले की औपचारिक शुरुआत हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में 9 विकेट पर 134 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज दीपक कुमार देव ने 29 गेंदों में 42 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। हर्ष कुमार 27 रन और सागर 18 रन ने भी उपयोगी योगदान दिया। इमरान 11 की ओर से शाहनवाज अंसारी ने 5 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि नवनीत किसलय को 2 और अमित चौहान को 1 विकेट मिला। 135 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.