अररिया, फरवरी 21 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के सदर रोड़ निवासी सुशील अग्रवाल व अनिता अग्रवाल के पुत्र सीए मयूर अग्रवाल द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के पूर्वी भारत क्षेत्रीय परिषद (ईआईआरसी) को 70 वें चेयरमैन पद की शपथ दिलाई गई। सबसे कम आयु में चुनाव लड़कर चेयरमैन चुने जाने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में शामिल सीए मयूर अग्रवाल ने अपने गृहनगर और पूरे प्रोफेशन का नाम रोशन किया है। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने एक छोटे शहर के बड़े सपने देखने वाले बालक से इस महत्वपूर्ण उपलब्धि तक की प्रेरणादायक यात्रा साझा की, तथा युवाओं को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया। सीए मयूर अग्रवाल वर्तमान में एएलपी एंड एसोसिएट्स के संस्थापक पार्टनर हैं। यह फर्म नौ पार्टनर्स के साथ पाँच शाखाओं में कार्यरत है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.