अररिया, फरवरी 12 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। गुरुवार को पटना स्थिति सरकारी आवास पर फारबिसगंज के भाजपा नेता गौरव चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी से मुलाक़ात की। इस दौरान भाजपा नेता गौरव चौधरी ने उपमुख्यमंत्री से फारबिसगंज विधानसभा अंतर्गत कई अति मेहत्पूर्ण समस्याओ को उठाया गौरव ने अपने मांगो में कहा की फारबिसगंज विधानसभा अंतर्गत सिमराहा मे चल रहे पशुवध शाला से उस इलाके में रहने वाले लगभग 10 हजार से जायदा लोगो को अति परेशानियो का सामना करना पर रहा है। अतिदुर्गन्ध, गंभीर बीमारी से इलाके मे पलायन की स्तिथि बनी हुई है, पशुवध शाला होने से हमेशा तानावपूर्ण माहौल बना रहता है और ये तनाव कई बार बड़ी विवादों को रंग देता आया है। जरूरत है की सरकार फैसला ले या तो इसे बंद करवाया जाये या इस वधशाला को कही ऐसी जगह सिफ्ट किया जाये। ...