अररिया, अप्रैल 3 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। यात्रियों को सुगम परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फारबिसगंज और उदयपुर के बीच उत्तर पश्चिम रेलवे के द्वारा चलाई गई स्पेशल ट्रेन की उपयोगिता को देखते हुए इसके फेरों में बढ़ोतरी की गई है। अब यह ट्रेन संख्या 09623 प्रत्येक मंगलवार व आगामी 8, 15, 22 एवं 29 अप्रैल को उदयपुर सिटी से फारबिसगंज के लिए चलेगी। जबकि फारबिसगंज से ट्रेन संख्या 09624 प्रत्येक बृहस्पतिवार को 10,17,24 अप्रैल एवं 1 मई को फारबिसगंज से उदयपुर के लिए प्रात: 9.00 बजे खुलेगी। फेरों में वृद्धि किए जाने पर डीआरयुसीसी सदस्य बच्छराज राखेचा, इंडो-नेपाल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ रेल यूजर्स के सदस्य विनोद सरावगी, समाजसेवी चंदन भगत,रेलवे कम्यूटर्स फोरम के सदस्य राकेश रौशन, रेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष मांगीलाल गोलछा, नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.