अररिया, फरवरी 23 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। रंगों का त्यौहार होलिकोत्सव आपसी भाईचारे व धूमधाम से मनाने को लेकर सकल मारवाड़ी समाज के सदस्यों की एक आवश्यक बैठक शनिवार की शाम स्थानीय श्री मारवाड़ी अतिथि सदन में आयोजित की गई। जिसमें अग्रवाल,माहेश्वरी एवं ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता मारवाड़ी अतिथि सदन के अध्यक्ष अरविंद गोयल ने की। जिसमें प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी होलिकोत्सव मारवाड़ी अतिथि सदन एवं जैन अतिथि सदन के संयुक्त तत्वावधान में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी दो मार्च को दिन के साढ़े दस बजे थम्बरोपण एवं रात्रि सवा 12 बजे होलिका दहन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही चार मार्च को रंग अबीर गुलाल खेलने पर विचार विमर्श किया गया। उक्त निर्णय शहर के ज्योतिष व आचार्य पंड़ित नारायण शर्मा के संपर्क स्थापित कर लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.