अररिया, दिसम्बर 5 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। सिविल कोर्ट फारबिसगंज में शुक्रवार को एक और नोटरी पब्लिक की नियुक्ति की गई। इस मौके पर अधिवक्ताओं के साथ मुवक्किलों में हर्ष का माहौल है। जानकारी के अनुसार पूर्व से फारबिसगंज एसडीओ कोर्ट में आठ नोटरी पब्लिक कार्यरत थे। शेष अन्य लेख्य प्रमाणक का सीट इस कोर्ट में विचाराधीन था। इसके तहत पूर्व में रिक्त पदों पर नोटरी पब्लिक की साक्षत्कार ली गई, जिसमें एसडीओ कोर्ट में बार एसोसिएशन में कार्यरत अधिवक्ता में राकेश कुमार देव, राकेश कुमार दास, रविंद्र कुमार, गोविन्द दास, संजय साह, श्याम सुन्दर शर्मा, एवं एडवोकेट एसोसिएशन से दुर्बल कुमार मेहता ने नोटरी के पद पर उनका चयन किया गया है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्य राकेश कुमार दास ने विधि-विधान के साथ लेख्य प्रमाणक नोटरी से संबंधित कार्यो का संच...