अररिया, दिसम्बर 17 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुरलीधर खवासपुर भाजपा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मनिर्भर भारत आह्वान के तहत कार्यक्रम कर जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाया। इस क्रम में प्रखंड के बेलई हाट पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को जागरूक कर स्वदेशी संकल्प पत्र बांटा गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उर्फ गुड्डू ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों के बीच स्वदेशी संकल्प पत्र बाँटते हुए उनसे शपथ करवाते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करें और देश को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें। कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने से पर्यावरण की रक्षा तो होगा ही इससे...