अररिया, दिसम्बर 27 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। फारबिसगंज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बीते एक सप्ताह से पड़ रहे कोहरे व भीषण ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग दिनभर सूर्य देवता के दर्शन के इंतजार में आसमान में टकटकी लगाये रहे, हालांकि दोपहर में कुछ देर के लिए सूर्य देवता के दर्शन हुए, मगर स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सका। कोहरे के सबसे ज्यादा असर ट्रेनों व बस सेवा पर देखा जा रहा है। प्राय: सभी ट्रेन अपने समय से काफी विलंब से पहुंच रही है। बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन सहित बाज़ारों में सन्नाटा पसरा रहा। ठंड का आलम यह है की आधिकांश लोग दिनभर घर में ही दुबके नज़र आये। शुक्रवार की देर शाम से ही तेज हवा चलने के कारण मौसम में काफी परिवर्तन हो गया है। सुबह से ही पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। जिसकारण बाजारों में अन्य दिनों की त...