अररिया, जनवरी 28 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज कांवरिया सेवा शिविर के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश केशरी (67 वर्ष) का आकस्मिक निधन मंगलवार की सुबह इलाज़ के दौरान नेपाल के विराटनगर स्थित नोबेल अस्पताल में हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार थे। मृतक अपने पीछे पत्नी सरिता केशरी,दो पुत्र रोहित केशरी और सौरभ केशरी एवं पुत्री स्वाति केशरी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये है। मृतक का अंतिम संस्कार मंगलवार को कटिहार स्थित मनिहारी गंगा घाट पर देर संध्या कर दिया गया। इधर ओम प्रकाश केशरी के निधन की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में शहरवासी उनके केशरी टोला स्थित आवास पहुंच कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके चचेरे भाई व पूर्व विधायक विद्यासागर केशरी,राम कुमार केशरी, पूर्व विधायक मायानंद ठाकुर,भाजपा नेता शंभु प्रस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.