अररिया, जनवरी 15 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। आरएसएस के स्वयंसेवकों ने स्थानीय रेणु सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में मकर सक्रांति उत्सव धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर ध्वज वंदना और प्रार्थना कर लोगों को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में आरएसएस के जिला संघ चालक सच्चिदानंद मेहता ने कहा है कि समाज से छुआछूत और रुढि़यों को समाप्त कर समरसता एवं स्वाभिमान जगाने का पर्व है मकर संक्रांति। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारे अंदर चेतना जगाने और भारत को पुन: परम वैभव बनाने का संकल्प दिलाता है। बौद्धिक प्रमुख ने विभिन्न जातियों में बटे हिंदू समाज को एकजुट होने की बात कहते हुए कहा कि विदेशी ताकत हमारे समाज को तोड़ने के लिए जातिवाद की साजिश कर रही है। उन्होंने लोगों को देश के महापुरुषों की वीरता और देशभक्ति की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी वीरता से आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.