पिथौरागढ़, अप्रैल 4 -- पिथौरागढ़। सीमांत में फायर यूनिट और जल संस्थान की संयुक्त टीम ने फायर हाइड्रेंट (एक ऐसा जल आपूर्ति बिंदु] जिसका उपयोग अग्निशमन के लिए किया जाता है) का परीक्षण किया। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थापित फायर हाइड्रेंटों का परीक्षण कर जल आपूर्ति और स्थिति की जांच की। एसपी ने बताया कि यह निरीक्षण फायर सीजन के दृष्टिगत विशेष रूप से किया गया, ताकि आग की आपातकालीन परिस्थितियों में फायर हाइड्रेंटों का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। ताकि किसी भी अग्निकांड के समय इनका उपयोग बिना किसी बाधा के किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.