अयोध्या, मार्च 28 -- भेलसर। गर्मियों के मौसम में आग की घटनाओं पर अंकुश के लिए फायर स्टेशन रुदौली की ओर से भेलसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों को बिजली, गैस सिलेंडर और फसलों की आग से बचाव के तरीके बताए गए। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी सद्दाम हुसैन ने बताया कि हर ग्रामवासी को अपने घर के सामने दो बाल्टी पानी और दो बाल्टी बालू रखना जरूरी है जो आग को बुझाने में उपयोगी होती है। इस मौके पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय, राम बहादुर, सतीश कुमार गोंड, अमित कुमार व अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.