बलरामपुर, दिसम्बर 3 -- हरैया सतघरवा। ब्लाक मुख्यालय शिवपुरा में फायर स्टेशन न होने से क्षेत्र में आगजनी होने पर भारी नुकसान होता है। मनोज कुमार,अभय कुमार, विजय कुमार का कहना है कि यहां पर फायर स्टेशन न हाेने से गांव में आगजनी होने पर गृहस्थी का सारा सामान जल जाता है। मुख्यालय से दमकल गाड़ी आने में समय लगता है। ब्लाक मुख्यालय पर फायर स्टेशन की व्यवस्था करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...