सिमडेगा, अप्रैल 21 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। फायर सेफ्टी जागरूकता सप्ताह के तहत अग्निशमन विभाग के द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल टुकुपानी में जागरुकता अभियान चलाया गया। मौके पर कक्षा सातवीं से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों को आगजनी से बचाव हेतु जागरुक किया गया। बताया गया कि आगजनी की घटना होने पर हतोत्साहित न होते हुइ इससे बचाव को लेकर कार्य करने की अपील की गई। मौके पर प्राचार्य सुजय कुमार मिश्रा ने भी कई जानकारी दी। मौके पर संजय कुमार मिश्रा, पप्पू कुमार राय, महबूब अंसारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.