धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता गर्मी आते ही शहर में अगलगी की घटनाएं बढ़ गई हैं। होली के दिन प्रभातम मॉल की एक दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति खाक हो गई। शहर के बड़े मॉल, अपार्टमेंट और मार्केट कॉम्पलेक्स में फायर सेफ्टी के नाम पर सिर्फ खानापूरी की जाती है। दो साल पहले आशीर्वाद अपार्टमेंट अग्निकांड के बाद शहर में ऊंची इमारतों की फायर सेफ्टी ऑडिट हुई थी, लेकिन दो साल बाद भी उस रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शहरी क्षेत्र में फायर एनओसी मिलने के बाद ही ऊंची इमारतों का निर्माण होता है। शहर में कई ऐसे अपार्टमेंट और मार्केट कॉम्पलेक्स हैं, जहां फायर सेफ्टी का कोई इंतजाम नहीं है। नगर निगम ने इन भवनों की जांच के लिए हाईकोर्ट के आदेश पर दो साल पहले एक कमेटी बनाई थी। कमेटी ने जांच कर रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें 50 प्रतिशत से अधिक भव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.