चम्पावत, अप्रैल 4 -- - मुख्य वन संरक्षक ने वन चौकियों का निरीक्षण किया चम्पावत, संवाददाता। मुख्य वन संरक्षक तेजस्विनी पाटिल ने फायर सीजन को लेकर सजग रहने को कहा है। ये निर्देश उन्होंने वन चौकियों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए। उन्होंने वनाग्नि रोकने के लिए लोगों को जागरुक करने को कहा। शुक्रवार को मुख्य वन संरक्षक तेजस्विनी पाटिल चम्पावत पहुंची। इस दौरान उन्होंने ललुवापानी, चल्थी, बनलेख समेत अन्य वन चौकियों का निरीक्षण किया। उन्होंने फायर सीजन को लेकर गंभीरता बनाए रखने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में तैनान रहने के निर्देश दिए। साथ ही फायर सीजन को लेकर जंगल से लगे गांवों में लगातार जन संपर्क कर लोगों को जागरुक करने को कहा। इस दौरान उन्होंने फायर सीजन में काम आने वाले उपकर...