चम्पावत, जनवरी 24 -- डीएम मनीष कुमार ने वनाग्नि रोकने को समय से तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तरीय वनाग्नि समिति की बैठक में उन्होंने अधिकारियों के साथ चर्चा की। बताया कि फायर सीजन के लिए 82 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। चम्पावत कलक्ट्रेट में डीएम मनीष कुमार ने जिला स्तरीय वनाग्नि समिति की समीक्षा की। उन्होंने आगामी फायर सीजन को लेकर अभी से सभी तैयारी करने के निर्देश दिए। बताया कि जिले में कुल 62,098 हेक्टेयर आरक्षित वन क्षेत्रफल है। डीएम ने ब्लॉक स्तर पर गठित वनाग्नि समितियों को प्रभावी बनाने, कंट्रोल बर्निंग करने और जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। डीएफओ आशुतोष सिंह ने बताया कि फरवरी पहले सप्ताह में अग्नि सुरक्षा सप्ताह चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस फायर सीजन में 82 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। डीएम ने जंगल आग लगाने और निजी भूम...