महाराजगंज, मई 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन दिवस पर जहां दुनियाभर में अग्निशमन कर्मियों के साहस और सेवा को सलाम किया जा रहा है, वहीं जनपद में भी फायर सर्विस ने बीते वर्षों में अपनी तत्परता से न केवल सैकड़ों जानें बचाईं, बल्कि करोड़ों की संपत्ति को भी आग की भेंट चढ़ने से रोका। वर्ष 2024 में जिले में लगभग 600 अग्निकांडों की घटनाएं सामने आईं, जिन पर अग्निशमन विभाग ने समय रहते कार्यवाही कर व्यापक जनधन की हानि को रोका। आग से एक भी जनहानि नहीं हुई। जिले में दो फायर स्टेशन महराजगंज और सिसवां संचालित हैं। निचलौल तहसील क्षेत्र में नया फायर स्टेशन लगभग 95 फीसदी पूर्ण हो चुका है, जबकि नौतनवा में निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं फरेन्दा तहसील में भूमि आवंटन के साथ फायर स्टेशन की स्थापना के लिए शासन स्तर पर कार्यवाही जारी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.