पीलीभीत, अप्रैल 3 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि जनपद में हर वर्ष आग से किसानों का करोड़ों का नुकसान होता है। कई बार संगठन के माध्यम से फायर बिग्रेड स्टेशन बनाने की मांग की गई, लेकिन आज तक फायर बिग्रेड स्टेशन की स्थापना नही हुई है, जिससे जिले के किसानों को हर वर्ष नुकसान उठाना पड़ता है। रम्पुरा फकीरे के किसान रामशरण की लगभग साढ़े तीन एकड गेंहू की फसल आग से जल गई। प्रसादपुर के किसान रामभजन की दो बीघा जमीन में गेंहू की फसल जल कर राख हो गया। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.