महाराजगंज, मार्च 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। इस साल आगलगी का दौर समय से पहले ही शुरू हो गया है। पिछले दो दिन में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर आग की सूचना पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां देर रात तक दौड़ती रहीं। आग से बचाव के संशाधनों की समीक्षा के बाद डीएम अनुनय झा ने सभी नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह विभाग टैंकर में पम्प लगवा लें। जिससे आग से बचाव के लिए नगर निकायों के टैंकरों का भी उपयोग किया जा सके। टैंकर की पानी के पम्प के जरिए अति तीव्र गति से दूर तक फेंका जा सकता है। जिले में अग्निशमन विभाग के पास पांच हजार लीटर जल क्षमता के दो फायर टेंडर, 25 सौ लीटर क्षमता के दो फायर टेंडर के अलावा चार सौ लीटर क्षमता के तीन वाटर मिस्ट, पम्प युक्त दो बोलेरो कैम्पर व दो फायर बुलेट है इसके अलावा महाकुंभ से एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.