काशीपुर, फरवरी 18 -- काशीपुर। अग्निशमन विभाग ने बुधवार को फायर सीजन को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण किया गया। दो प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा उपकरण सही नहीं मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया। अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि बुधवार को वह फायर कर्मियों की टीम के साथ एक मॉल पहुंचे। यहां एक प्रतिष्ठान में जांच के दौरान स्मोक सेंसर, अन्य फायर उपकरण खराब और टूटे हुए पाए गए। इस पर संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों के भीतर उपकरणों को ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सरवरखेड़ा स्थित एक कबाड़ी के गोदाम में भी निरीक्षण किया गया। यहां फायर लेन नहीं होने के कारण गोदाम संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.