सुल्तानपुर, फरवरी 22 -- कादीपुर। घर में बरही कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने पिता पुत्र के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के बिजेथुआ राजापुर में हर्ष फायरिंग करने के मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस की जांच के दौरान पिता मन्नालाल की लाइसेंसी रिपीटर बंदूक से उनके पुत्र सचिन मोदनवाल तीन राउंड फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर ने बताया कि मामले में उपनिरीक्षक आरपी वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने लाइसेंस धारक पिता मुन्नालाल मोदनवाल एवं फायरिंग करने वाले पुत्र सचिन मोदनवाल के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। शस्त्र को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.