जमशेदपुर, मार्च 23 -- जमशेदपुर।गोलमुरी पुलिस ने फर्नीचर शोरूम और टेल्को में एचबीसीएसइ कोचिंग सेंटर में फायरिंग के मामले में गिरफ्तार परसूडीह राहरगोड़ा निवासी आजाद पाल उर्फ बॉबी को पुलिस रिमांड पर लेगी। बॉबी जेल में बंद प्रकाश मिश्रा का सहयोगी है। वीरे हत्याकांड में सजायाफ्ता प्रकाश मिश्रा और उपेंद्र सिंह हत्याकांड में सजायाफ्ता सोनू सिंह के इशारे पर कारोबारियों के बीच भय का माहौल बनाकर रंगदारी वसूलने के लिए फायरिंग कराई गई थी। मामले में पहले पुलिस ने दो लोगों को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ में गिरोह के सदस्य टेल्को मनीफीट निवासी राजपाल सिंह उर्फ गोल्डी, परसूडीह राहरगोड़ा निवासी बॉबी उर्फ आजाद पाल, मानगो उलीडीह निवासी शहनवाज उर्फ शाहरुख, रांची निवासी निशा भगत, सूरज सिंह, प्रकाश मिश्रा और सोनू सिंह का नाम सामने आया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.