गोपालगंज, नवम्बर 24 -- उचकागांव। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के समीप आठ वर्ष पूर्व बाइक सवार युवक को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार सोमवार को पुलिस ने उनके घरों पर चिपकाया। घटना 13 अगस्त 2017 की है। असनंद टोला निवासी सुमित कुमार श्रीवास्तव अपने भाई अमित कुमार श्रीवास्तव के साथ गोपालगंज शहर स्थित सुमन अस्पताल से देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वृंदावन गांव के पास लूट की वारदात कर भाग रहे दो बदमाशों ने उनका पीछा कर पिस्टल दिखाकर बाइक रुकवा ली और सुमित को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली उनकी बांह में लगी थी। घटना के बाद दोनों अपराधी गोपालगंज की ओर फरार हो गए थे। घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया था, जिसके आधार पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.