बेगुसराय, मार्च 25 -- बेगूसराय। रतनपुर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर वार्ड नंबर 40 निवासी संजय सिंह के पुत्र दिनकर कुमार उर्फ शशांक (24) को पुलिस ने फायरिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। थाना अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि नवंबर 2024 में हेमरा चौक पर दिनकर कुमार ने दो अन्य साथियों के साथ फायरिंग की थी। इस घटना के बाद से पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने दिनकर कुमार को बीपी स्कूल के समीप से गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, इस फायरिंग में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, जिनके ठिकानों पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.