गाज़ियाबाद, फरवरी 14 -- ट्रांस हिंडन। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन और आरोपी गिरफ्तार किए हैं। गुरुवार को दो आरोपी पकड़े गए थे। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि शालीमार गार्डन निवासी रिजवान, सलमान और तौसीन को गिरफ्तार किया है। सारिक उर्फ शोबी मलिक और फिरोज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। रिजवान ने 11 फरवरी की रात शोबी के क्लब में प्रवेश न मिलने को लेकर झगड़ा किया था, जिसके बाद शोबी 20-25 साथियों संग रिजवान के घर पहुंचा था। रिजवान से उसका झगड़ा हुआ, जिसके बाद शोबी व उसके साथियों ने कई राउंड फायरिंग कर दी थी। एसीपी का कहना है कि फुटेज से बाकी आरोपियों की भी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...