मधुबनी, मार्च 6 -- मधुबनी, विधि संवाददाता । बस स्टैंड में गुरुवार को हुई फायरिंग मामले में चार नामजद व 20 अज्ञात पर नगर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जख्मी आदित्य नारायण गुप्ता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मधुबनी नगर निगम के वार्ड पार्षद आशीष झा एवं उसके चालक शिबू महतो पर फायरिंग करने का आरोप है। एसपी योगेंद्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीपीओ राजीव कुमार से घटना के बारे में जानकारी ली। नगर थानाध्यक्ष को कई निर्देश दिए। समाचार प्रेषण तक पुलिस की अलग-अलग टीम घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस एवं स्थानीय लोगों के अनुसार बस स्टैंड की दुकानों का किराया वसूलने को लेकर घटना घटी। जख्मी आदित्य नारायण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.