मधुबनी, मार्च 20 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। बस स्टैंड में हुई गोलीबारी मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मधुबनी विधायक समीर कुमार महासेठ ने सदन में सवाल उठाया। राष्ट्रीय जनता दल के विधायक ने गुरुवार को सदन में उठाए गए सवाल का वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि मधुबनी बस स्टैंड में गोलीबारी एवं लोहे के रड से जानलेवा हमले करने की घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी नहीं से पीड़ित परिवार भयभीत हैं। उन्होंने घटना को लेकर नगर थाना में दर्ज मुकदमा में आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। दुकान का किराया वसूलने को लेकर बीते छह मार्च को मधुबनी प्राइवेट बस स्टैंड में फायरिंग की घटना हुई थी। गोली लगने से स्टेशन मोहल्ला के आदित्य नारायण गुप्ता जख्मी हो गए थे। जबकि उनके पिता पूर्व वार्ड पार्षद कैलाश साह प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.