समस्तीपुर, जुलाई 26 -- चकमेहसी। चकमेहसी पुलिस ने एसआई अन्नू सिंह के नेतृत्व में समस्तीपुर मंडल कारा के निकट से शनिवार को फायरिंग मामले के एक नामजद आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाना क्षेत्र के मेघ रतवारा निवासी राम विनोद ठाकुर का पुत्र राम विवेक कुमार उर्फ विवेक कुमार शर्मा बताया गया है। पुलिस के अनुसार बीते दिनों थाना क्षेत्र के मदनपुर में आपसी विवाद में एक पक्ष ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें दूसरे पक्ष ने 6 को नामजद आरोपी बनाया था। पुलिस ने मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...