गाज़ियाबाद, जून 14 -- लोनी। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की आंबेडकर कालोनी में हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को सूचना पर घर के पास से गिरफ्तार किया है। आंबेडकर कालोनी में 19 मई को दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के ऊपर फायरिंग कर दी गई थी। फायरिंग के बाद कालोनी में हड़कंप की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने मामले में पीयूष, अमन और गौरव को गिरफ्तार किया था। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने सूचना पर शुक्रवार को मामले के आरोपी विशाल को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि घटना वाले दिन पीयूष के साथ बैठा था। विवाद होने पर पीयूष ने फायरिंग की थी। आरोपी के खिलाफ लोनी बार्डर थाने में चार, कविनगर थाने में एक व मधुबन बापूधाम थाने पर एक मुकदमा दर्ज है।

हिंदी हिन...