आरा, नवम्बर 14 -- आरा, हि.सं.। भोजपुर के तरारी थाने की पुलिस द्वारा फायरिंग के मामले के एक वांछित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार वह उसी थाना क्षेत्र के दुर्गपुर गांव निवासी बहादुर यादव का पुत्र अखिलेश यादव है। उसे गुरुवार को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस बयान के जरिए यह जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के डिलिया गांव निवासी एक व्यक्ति के घर पर फायरिंग की गयी थी। उस मामले में गृहस्वामी की ओर से अपने रिश्तेदार अखिलेश यादव और उसके बड़े भाई सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा महज 24 घंटे के अंदर त्वरित कार्रवाई करते हुए अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही...