रामगढ़, फरवरी 12 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पतरातू थाना क्षेत्र के सरैयाटोला सौंदा बस्ती में बुधवार को दो कोयला कारोबारियों के घर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र हजारीबाग अंजनी कुमार झा ने पतरातू पहुंचकर जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु आईपीएस गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया है। इससे पहले पुलिस उपमहानिरीक्षक के रामगढ़ आगमन पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। पुलिस केन्द्र के परिचारी प्रवर मंटु यादव के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद डीआईजी ने अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी पतरातु कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय परिसर ...