रामपुर, सितम्बर 25 -- अजीमनगर पुलिस ने रील बनाने को को लेकर मंगलवार को हुई फायरिंग में नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के हसमत गंज गांव का है। गांव निवासी निवासी कुछ युवकों में कोसी बैराज पर रील बनाने को लेकर विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद दोनों गुट मारपीट पर उतारू हो गए। गांव जाकर एक गुट ने अपने कुछ रिश्तेदारों को बुला लिया। दोपहर बाद दोनों गुटों में फिर से कहासुनी होने लगी। मामले ने तूल पकड़ा तो मारपीट होने लगी। दोनों गुटों के समर्थक एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे। इस दौरान एक गुट ने फायरिंग की तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज उत्तम कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। पीछा करने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.