बागपत, फरवरी 19 -- दाहा। दोघट थाना पुलिस ने टीकरी कस्बे में पांच दिन पूर्व मकान की छत पर चढ़कर फायरिंग कर परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देने के दो आरोपियों को पुलिस ने एक पिस्टल व तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने मामले की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी थी। टीकरी कस्बा निवासी शुभम पुत्र स्वर्गीय सेवाराम ने दोघट थाने पर गत 14 फरवरी को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि टीकरी कस्बा निवासी राजीव व लिसाड़ निवासी आदेश ने उसके मकान की छत पर खड़े होकर फायरिंग की तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। शुभम ने आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी थी। थाना प्रभारी दोघट सूर्यदीप सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम मेरठ करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरौरा चौकी प्रभारी दिव्य कुमार ने पुलिस टीम के साथ एक युवक को 315 बोर के तमंचे ...