सोनभद्र, जनवरी 13 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। सिंगरौली के जयंत क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व रोज गार्डन के पास फायरिंग कर हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को जयंत पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रवीण कुमार उम्र 28 वर्ष निवासी जयंत ने 21 अगस्त 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अपने क्वार्टर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान पुराने विवाद को लेकर मुकेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, संजीव त्रिपाठी एवं उनके 7-8 साथियों ने घर के पास आकर फायरिंग की और उनके दोस्तों के साथ मारपीट की। विवेचना के दौरान 7 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार सिंह पुत्र कौशल किशोर सिंह, निवासी जैतपुर जयंत, घटना के बाद से फरार था। आरोपी द्वारा दूसरे व्यक्ति ...