गिरडीह, फरवरी 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। फायरिंग में दो लोगों को गोली लगने की वारदात के बाद शहर में हंगामा मच गया। चैताडीह जाने वाली सड़क में भंडारीडीह चौराहे के पास भारी संख्या में आक्रोशित लोग जुट गये और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान गुजर रहे पुलिस के वाहन पर भी पथराव किया गया। साथ ही दुकानों में भी तोड़फोड़ की गयी। वहीं दो युवकों की पिटाई भी की गई। आक्रोशित लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। इस बीच सूचना पर एसडीएम श्रीकांत विस्पुते व एसडीपीओ सदर जीतवाहन उरांव कई पुलिस अधिकारी व भारी संख्या में जवानों को लेकर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। हालांकि आक्रोशित लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। देखते-देखते उग्र लोग गिरिडीह जमुआ मुख्य रोड को भी स्वर्ण सिनेमा हॉल के पास जाम कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देख डीसी रामनिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.