हल्द्वानी, फरवरी 11 -- हल्द्वानी। मुखानी में एक व्यक्ति ने पुलिस को डायल 112 पर फायरिंग की झूठी सूचना दे दी। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जांच की गई तो मामला फर्जी निकला। पहचान करने के बाद सूचना देने वाले व्यक्ति का पुलिस ने पांच हजार रुपये का चालान किया और सख्त हिदायत देकर छोड़ा। एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि मंगलवार को फतेहपुर निवासी तुषार नाम के व्यक्ति ने रात को 10:23 बजे डायल 112 पर सूचना दी कि कुछ लोग उसके साथ ऊंचापुल पर मारपीट करने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं फायरिंग करने की भी बात कही। एसओ ने कोतवाली के रात्रि अधिकारी उप निरीक्षक सूरज सिंह व टीम को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गहन जानकारी जुटाई तो पता लगा कि मामला फर्जी है। सामान्य विवाद हुआ था जिसका पटाक्षेप हो गया था। फायरिंग की फर्जी सूचना देने पर...