जमशेदपुर, फरवरी 2 -- न्यू सीतारामडेरा जीईएल चर्च के बगल में शनिवार रात 9 बजे फायरिंग की अफवाह पर रविवार को भी पुलिस ने जांच की है। शनिवा की रात 9 बजे एक बाइक उनकी गली में घुसी, जिसके बाद फायरिंग जैसी आवाज आई। वहीं, एक महिला खड़ी थी, जो आवाज से डरकर गिर गई। किसी ने गोली चलते हुए नहीं देखा। आशंका में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को न खोखा और न कोई व्यक्ति मिला, जो गोली चलने की बात बताता। करीब एक घंटे तक जांच के बाद पुलिस लौट गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी के माध्यम से घटना की सत्यता की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने रविवार को घटनास्थल पर जाकर जांच की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...