हाथरस, फरवरी 4 -- हाथरस। पिछले दिनों कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव महौ में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग अभियान के तहत थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 14 दिसंबर को महौ में दो पक्षों में हुई झगड़े में फायरिंग करने वाले आरोपी को जलेसर रोड ग्राम बघराया चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अरोपी के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त बिजेन्द्र कुमार पुत्र हरेन्द्र पाल सिंह निवासी गढ़ी धारू थाना हाथरस जंक्शन एक शातिर किस्म का अपराधी है। जो पूर्व में जेल जा चुका है। जिसके विरूद्ध थाना हाथरस जंक्शन पर मारपीट, हत्या का प्रयास व लूट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.