रामपुर, फरवरी 22 -- बिलासपुर। क्षेत्र के गांव दिबदिबा में फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर छह नामजद समेत बारह व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी अनीता के अनुसार फायरिंग की घटना से पहले गुरुवार को आशु ने उनके बेटे रोहित से मारपीट की थी। रोहित ने आशु को उधार दिए अपने 10 हजार रुपये वापस मांगे थे, जिसके बाद आशु ने तमंचे से वार कर रोहित का सिर फोड़ दिया था। उस समय मोहल्ले के कुछ लोगों के कहने पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई थी। आरोप लगाया कि गुरुवार की रात में आशु ने अपने साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान अनीता और उनके परिजन बाल-बाल बच गए। उन्होंने घर में घुसकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की गाड़ी ...