आजमगढ़, जनवरी 2 -- आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार निवासी पप्पू सिंह पुत्र चंद्रभान की बिंद्रा बाजार में सराफा की दुकान है। 29 दिसंबर को देर शाम उनकी दुकान पर आकर दो व्यक्ति जेवर मांगने लगे। मना करने पर उन्होंने तमंचे से सराफा कारोबारी पर फायर कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गंभीरपुर पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया था। सब इंस्पेक्टर योगेश सरोज ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम राजीपुर रजमों से वांछित फरदीन पुत्र फिरोज अहमद को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.