लखीमपुरखीरी, जनवरी 21 -- श्रीनगर गांव में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओ में मुकदमा किया था। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के निवासी श्रीनगर गांव निवासी अशोक तिवारी के घर के पास शराब की दुकान है। रविवार रात कुछ युवक शराब की दुकान पर शराब पी रहे थे। इसके बाद नशे में धुत सभी लोग शोर शराबा करने लगे भट्ठी के पास मौजूद पड़ोस के अशोक तिवारी से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आसपास के लोग भी जमा हो गए तो नौबत मारपीट तक पहुंच गयी। अपने आप को घिरता देख शराबी फायरिंग करते हुए मौके पर दहशत फैलाते हुए भाग निकले। सोमवार को अशोक तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने ग्रन्ट न0 12 गांव निवासी मंगल उर्फ़ राममूर्ति ,आलोक ,सनी उर्फ़ सर्वेन्द्र और गोलू उर्फ़ अमित के खिलाफ आर्म एक्ट सहित वि...