सीवान, दिसम्बर 25 -- सीवान, नगर प्रतिनिधि। जी.बी. नगर थाना क्षेत्र में फायरिंग कर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक आरोपित को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस कार्रवाई की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि 23 दिसंबर को जी.बी. नगर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के गोहपुर गांव निवासी प्रिंस कुमार सिंह देसी कट्टा लेकर गांव में घूम रहा है और फायरिंग कर लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जी.बी. नगर थाना की टीम द्वारा आरोपित के गोहपुर स्थित घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली और चार खोखा बरामद किया गया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित बाइक से सीवान रेलवे स्टेशन पहुंचकर ...