बदायूं, दिसम्बर 17 -- बदायूं, संवाददाता। लाइसेंसी बंदूक व नाजायज असलहों से फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि घटना उस समय हुई जब वह खेत से लौट रहा था। इसी दौरान कुछ बच्चे चप्पलमार खेल रहे थे और उनके मुंह पर चप्पल लग गई। शिकायत करने पर विवाद हुआ और फायरिंग की गई। मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के हर्रामपुर गांव का है। यहां के रहने वाले शिवकुमार पुत्र गुलफाम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 दिसंबर की शाम को उनके गांव के ही अरब सिंह के बच्चे चप्पलमार खेल रहे थे। उस समय वह अपने खेत से लौट रहे थे, तभी एक चप्पल उनके मुंह पर लग गई। उन्होंने बच्चों को डांटा तो बच्चे मौके से भाग गए। इसकी शिकायत करने के लिए जब वह अरब सिंह के घर पहुंचे तो वहां मौजूद अरब सिंह की...