हाथरस, दिसम्बर 16 -- हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव महौ में दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई। अब पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश में जुटी है। फायरिंग में गोली लगने से एक युवक घायल हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों के 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव महौ में बघराया निवासी मोहित पुत्र महीपाल शराब के ठेके के पास कैंटीन है। मोहित का अतुल पुत्र मुन्ना लाल निवासी गांव नगला आल थाना हसायन से कुछ दिनों पहले विवाद हो गया था। रविवार की दोपहर को कार में सवार होकर आए आरोपियों ने मोहित के ऊपर ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। यहां पर दोनों ओर से फायरिंग हुई। जिसमें कैंटीन के पास खड़े 25 वर्षीय अमित कुमार पुत्र रिषीपाल निवासी मोहब्बतपुरा गोली लगने से घायल हो गया। फायरिंग से लोग दहशत में आ गए। घायल को जिला अस्पत...