गोरखपुर, सितम्बर 20 -- गोरखपुर। एम्स इलाके में हत्या का प्रयास करने के आरोप में दो और आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से अवैध असलहे और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान देवरिया के कोतवाली इलाके के रामनाथ देवरिया निवासी अनुराग गुप्ता व यहीं के आशीष पांडेय के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, 9 सितंबर 2025 को थाना एम्स क्षेत्र में स्थित एक होटल के सामने पेशाब करने को लेकर विवाद हुआ। होटल कर्मियों द्वारा मना करने पर अभियुक्त अनुराग गुप्ता और आशीष पाण्डेय ने अपने साथियों संग गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग कर दी। इस घटना से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस घ...